
जन एक्सप्रेस/विकास नगर। क्षेत्र की प्रसिद्ध समाजसेविका और भाजपा कार्य अनुपमा टांग को राज्य अनुश्रवण समिति की सदस्य नियुक्त किए जाने की खबर से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।अनुपमा टांग लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य अनुश्रवण समिति में उनकी नियुक्ति को लोग एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। समिति के सदस्य के रूप में वे राज्य स्तर पर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी में योगदान देंगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहां की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंप गई है उसे पर वे खरी उतरेगी।बधाई देने पहुंचे स्थानीय निवासियों ने कहा कि अनुपमा टांग की यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके घर पर सुबह से ही लोग फूलों के गुलदस्ते, मिठाइयां और शुभकामना संदेश लेकर पहुंच रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया पर भी बधाई दी।एक स्थानीय निवासी ने कहा, अनुपमा ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को उठाया है। अब राज्य स्तर पर उनकी भूमिका से हमें और अधिक उम्मीदें हैं।अनुपमा टांग ने बधाई देने वालों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।इस नियुक्ति से क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अनुपमा टांग के प्रयासों से क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा।






