उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

एनएच 135ए विस्तार में आ रही बाधा दूर, एसडीएम शाहगंज ने किया स्थल निरीक्षण

जन एक्सप्रेस जौनपुर: जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135ए के विस्तारीकरण को लेकर ग्राम खरगीपुर, महरौरा व गोधना में भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उप जिलाधिकारी शाहगंज ने नायब तहसीलदार लपरी एवं क्षेत्रीय लेखपाल के साथ किया।

स्थल निरीक्षण के दौरान उपस्थित खातेदारों ने मुआवज़ा भुगतान से जुड़ी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उप जिलाधिकारी शाहगंज ने मौके पर किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी शंकाओं का समाधान किया, जिसके बाद लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में आ रही बाधा का निवारण कराया गया।

प्रशासन द्वारा समस्याओं के त्वरित समाधान से राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button