एसडीएम ने अवैध रूप से काटे जा रहे सागौन के पेड़ को रोका पुलिस ने किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर नौपेड़वा: उपजिलाधिकारी सदर शुक्रवार की शाम बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर गांव में पहुँच बिना परमिशन अवैध रूप से काटे जा रहे थे सागौन के पेड़ को रोकवाते हुए पुलिस व बन विभाग की टीम को सौप दिया। एसडीएम संतबीर सिंह क्षेत्र के उतरेजपुर गांव पहुँचे जहां रामअधार यादव के भूमि पर लगे सागौन पेड़ की कटाई हो रही थी। एसडीएम ने मनमाने तरीके से पेड़ काटे जाने को लेकर पूछताछ करते हुए अवैध रूप से काटे जा रहे पेड़ को रोकवा दिया। उन्होंने सूचना थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को दिए। उपनिरीक्षक बृजेश मिश्र हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँच पेड़ कटवा रहे मेठ महेंद्र निषाद और पिकअप वाहन चालक विनोद निषाद निवासी रामनगर हरईपुर थाना सुजानगंज को पिकअप वाहन के साथ पेड़ काट रहे अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया।मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में महेंद्र निषाद ने बताया कि ठीकेदार अमर सिंह निवासी उमरछा के कहने पर पेड़ की कटाई की जा रही थी। एसडीएम की सूचना पर वन विभाग से डा. रीता तिवारी, लेखपाल राजनाथ यादव सहित अन्य वन विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंच आवश्यक कार्य






