वायरल

सेंसेक्स 787 अंक उछलकर 60,746 पर

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से निवेश आने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 786.74 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 60,746.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 826.85 अंक तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 225.40 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 18,012.20 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ डॉ रेड्डीज, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button