दिल्ली/एनसीआर
शशि थरूर ने चुनाव से हटने की अटकलें खारिज की,
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने उनके चुनाव मैदान से हटने की अटकलों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि वह कभी भी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटते और ‘यह लड़ाई अंतिम परिणाम तक चलेगी।’ आक्रामता के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थरूर ने यह भी कहा कि यह पार्टी के भीतर एक ‘दोस्ताना मुकाबला’ हो रहा है और वह यहां अंत तक मैदान में डटे रहेंगे। चुनाव में थरूर का मुकाबला मल्लिकार्जुन खरगे से होगा।






