उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
ग्राम मरहट में चकबंदी प्रक्रिया शुरू करने को लेकर 5 दिसंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: खुटहन जौनपुर तहसील शाहगंज अन्तर्गत ग्राम मरहट में चकबंदी प्रक्रिया प्रारम्भ कराने के संबंध में 05 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक पंचायत भवन पर आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, संबंधित राजस्व स्टाफ के साथ थाना खुटहन पुलिस की टीम भी मौजूद रहेगी।
बैठक की कार्यवाही में कोई भी व्यक्ति बाधा पहुंचाने, विवाद उत्पन्न करने या शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम मरहट के सभी ग्रामवासियों एवं खतौनी खाता धारकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चकबंदी प्रक्रिया की सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी शुरुआत सुनिश्चित करने में सहयोग करें






