देश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पलामू के शिवाजी मैदान में होगा कार्यक्रम, उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

पलामू । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपायुक्त ने शहर के शिवाजी मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने शिवाजी मैदान की साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था, लाइट एंड साउंड, मंच, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एम्बुलेंस तथा फर्स्ट एड व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर 500 लोगों के बीच टोपी व टी-शर्ट वितरित करने की तैयारी है। सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी इस योग दिवस के अवसर पर अनिवार्यतः मौजूद रहें।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 06 बजे से लेकर 07 बजे तक किया जायेगा। तत्पश्चात न्यू टाउन हॉल में सभी लोगों को योग के ऊपर बनाये गये कुछ चुनिंदा वीडियो को दिखाया जायेगा तथा स्नेक्स की व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button