अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में नशे का जाल: 30 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर धरा

एएनटीएफ और रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रायपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बुधवार शाम रायपुर क्षेत्र से धीरेंद्र कुमार पुत्र भुवन चंद तिवारी, निवासी अमन विहार क्लासिक अपार्टमेंट, देहरादून को 102 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई हेरोइन की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि वह यह हेरोइन बरेली, उत्तर प्रदेश से लाता था और देहरादून में छोटी-छोटी पुड़ियों में स्थानीय लड़कों को बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अधिक धन कमाने की लालच में नशे के इस धंधे में उतरा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पीछे और कौन लोग जुड़े हैं और किन-किन क्षेत्रों में वह नशे की सप्लाई करता था। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द संभव मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button