गरीबों की मदद को बढ़े हाथ, समाज सेविका ने अपने जन्मदिन पर बांटे गर्म वस्त्र

जन एक्सप्रेस/ अमेठी: जिले के रामनगर की निवासी और समाजसेविका कंचन गुप्ता ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। लक्ष्य सामाजिक सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष और व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें गर्म कपड़े वितरित किए। उनके इस नेक कार्य से लाभान्वित लोग बेहद खुश नजर आए और उन्होंने कंचन गुप्ता को अपना संरक्षक बताते हुए जन्मदिन की बधाइयां दीं।
महिलाओं और बच्चों के लिए साल और गर्म वस्त्रों का वितरण
कंचन गुप्ता ने खासतौर पर महिलाओं और बच्चियों को साल और गर्म वस्त्र वितरित किए, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, जैसे निशा वेलफेयर के डायरेक्टर अंकुश जैसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री सुशील जायसवाल, और भारी संख्या में बच्चे व महिलाएं मौजूद रहे।
सेवा से आत्मविश्वास और सम्मान की अनुभूति
कंचन गुप्ता ने बताया कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना उनके लिए आत्मविश्वास और सम्मान का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जब जरूरतमंद लोगों ने गर्म वस्त्र पहनकर खुशी जाहिर की, तो उनका मन भी प्रफुल्लित हो गया। उपस्थित लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की और कहा कि कंचन गुप्ता लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहती हैं, जिससे गरीबों और दीन-दुखियों को राहत मिलती है।






