उत्तरकाशीउत्तराखंड

एसओजी और धरासू पुलिस ने 400 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: अवैध नशे पर उत्तरकाशी पुलिस का शिकंजा लगातार जारी, एसओजी व धरासू पुलिस की टीम द्वारा 400 ग्राम चरस के साथ 1 युवक को किया गया गिरफ्तार। कोतवाली धरासू व एसओजी उत्तरकाशी की टीम द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुये गत सोमवार की रात्रि को एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गतपुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धरासू, मनोज असवाल एवं एसओजी प्रभारी, निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में धरासू पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा कल 30.03.2026 को चैकिंग के दौरान ब्रह्मखाल, सुलभ शौचालय के पास से सुनील शाह(30 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है, युवक के कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली धरासू पर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि अवैध नशे के कारोबार को किसी दशा बख्शा नहीं दिया जायेगा। नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार कडा एक्शन लिया जा रहा है, हॉल ही में दिनांक 25.03.2026 को थाना मोरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी है। आगे भी हमारी टीम नशा तस्करी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं को लगातार चिह्नित कर रही हैं, नशे के अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त – सुनील शाह पुत्र इलम लाल निवासी धरासू , उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष।

बरामद माल- 400 ग्राम चरस(कीमत करीब 80,000 रूपये)

पुलिस टीम-

1- अ0उ0नि0 शंकर सिंह
2- हे0कानि0 कुशाल सिंह
3- हे0कानि0 सुरेश सिंह
4- हे0कानि0 प्रदीप रौथाण
5- एसओजी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button