उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सोनू कश्यप हत्याकांड: CBI नहीं, CID जांच हो – भारतीय मानव समाज पार्टी की मांग

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: मेरठ जनपद के सरधना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ज्वालागढ़ गांव में कश्यप समाज के युवक सोनू कश्यप की नृशंस हत्या को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय मानव समाज पार्टी ने इस हत्याकांड की CBI नहीं बल्कि निष्पक्ष CID जांच कराए जाने की मांग की है।

सोनू कश्यप की नृशंस हत्या से प्रदेश में आक्रोश

भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक केवट रामधानी बिंद ने बताया कि सोनू कश्यप को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल

उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।

केवल एक गिरफ्तारी, कई आरोपी अब भी बाहर

पार्टी का आरोप है कि इतने जघन्य अपराध के बावजूद अब तक सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी होना, अन्य दोषियों को बचाने का संकेत देता है।

मुख्यमंत्री से CID जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग

पार्टी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष CID जांच, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख की सहायता की मांग

भारतीय मानव समाज पार्टी ने मृतक सोनू कश्यप के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।

न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button