उत्तर प्रदेशबहराइच

एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं सुना गया। लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद जैसे मामलों से सम्बन्धित फरियादियो द्वारा पुलिस कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक से वार्ता की और अपनी समस्याओं को बताया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु तुरंत सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वह जन समस्याओं का थाना स्तर पर ही समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। जिससे कि लोगों को अनावश्यक खर्च कर जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय न आना पड़े।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी थानाध्यक्षो को निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button