उत्तराखंडदेहरादून

श्रीनगर मंडल ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि, भाजपा की हालिया जीत को बताया डॉ. धन सिंह रावत की विकास नीति का परिणाम

जन एक्सप्रेस देहरादून:भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल द्वारा शनिवार को मंडल कार्यालय में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा, “अटल जी का जीवन सिद्धांतों और सेवा की प्रेरणास्रोत गाथा है।”अटल जी की विचारधारा को बताया राजनीति में शुचिता का प्रतीक
वक्ताओं ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक सिद्धांत, सर्वसमावेशी दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। कहा गया कि आज की राजनीति में भी अटल जी की नीतियाँ और आदर्श प्रासंगिक हैं, और हर कार्यकर्ता को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

नव नियुक्त ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी का हुआ सम्मान
पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद, हाल ही में नियुक्त हुए खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।

डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों को जनता का समर्थन: वक्ता
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, नगर निगम प्रत्याशी आशा उपाध्याय और जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि खिर्सू, पाबौं और थलीसैंण ब्लॉकों में भाजपा की जीत कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की जनहितकारी नीतियों और क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की स्वीकृति है।

जनविश्वास पर खरा उतरने का संकल्प: अनिल भंडारी
ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। डॉ. धन सिंह रावत की विकास की सोच को आगे बढ़ाकर हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना मेरी प्राथमिकता है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी, मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, विपिन थपलियाल, भास्करानंद अंथवाल, हिमांशु भट्ट, प्रमोद उनियाल, दिनेश उनियाल, पंकज रावत, सते सिंह तड़ियाल, राहुल राणा, जितेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र भंडारी, रेनू सुन्दरियाल, शोभा देवी, विजयलक्ष्मी रतूड़ी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button