मुख्यमंत्री को राज्य सूचना आयुक्त ने भेंट किया अपना दूसरा काव्य संग्रह

जन एक्सप्रेस, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को 5, कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त, कवि एवं गीतकार वीरेन्द्र सिंह ‘वत्स’ ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने साहित्यिक योगदान से परिचित कराते हुए अपना दूसरा काव्य संग्रह ‘अंत नहीं यह…’ सादर भेंट किया।
साहित्य और प्रशासन का संगम
वीरेन्द्र सिंह ‘वत्स’ ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपनी पुस्तक के माध्यम से समाज और जीवन के विविध पहलुओं पर अपनी संवेदनशील सोच को साझा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भेंट को सराहते हुए साहित्य के क्षेत्र में उनके प्रयासों की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह मुलाकात साहित्य और प्रशासन के संगम का प्रतीक बनी, जिसमें रचनात्मकता और उत्तरदायित्व के आदर्श दृष्टिगोचर हुए।






