:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

जौनपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने की महिला जनसुनवाई

निरीक्षण भवन में हुई जनसुनवाई, करंजाकला PHC निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर जताई नाराजगी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य गीता बिन्द की अध्यक्षता में बुधवार को निरीक्षण भवन, जौनपुर में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई 04 फरवरी 2026 को आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी बिन्दुलता, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) केराकत एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर की उपस्थिति रही।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके पश्चात माननीय सदस्य द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों से दवाओं की उपलब्धता एवं पैथोलॉजी जांच संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान पेयजल व्यवस्था के स्थान पर पानी रिसता हुआ पाए जाने पर माननीय सदस्य ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को बेहतर साफ-सफाई एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर अनीता सिंह, थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक पुष्पा वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button