उत्तर प्रदेशदेशबाराबंकी

अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन व देश को विकसित बनाने के लिए होगा स्टेटिकल डाटा कलेक्शन 

जन एक्सप्रेस/शोभित शुक्ला

बाराबंकी। पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर स्टेटिकल डेटा कलेक्शन होने जा रहा है। अर्थ एव संख्या विभाग द्वारा डेटा कलेक्शन के दौरान लोगों के विरोध का सामना न करना पड़े लिहाजा सोमवार को सीडीओ की मौजूदगी में विस्तृत रूप से वर्कशॉप का आयोजन कर इससे जुड़े लोगों को जागरूक किया गया।

बताते चलें कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के भारत सरकार के कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय एव प्रदेश सरकार के अर्थ एव संख्या प्रभाग द्वारा कई प्रकार के सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इस सर्वे में Annual Survey of Industries (ASI),Annual Survey of unincorporated Enterprises (ASUSE),Periodic Labour Force Survey (PLFS) ,National Sample Survey (NSS) और  Index of Industrial Production (IIP) के सर्वे होने है।

सर्वेक्षण के दौरान  सर्वे करने वाली टीम को आमजन मानस का विरोध न झेलना पड़े लिहाजा अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा सोमवार को डीआरडीए सभागार में वर्कशॉप का आयोजन कर आम जनमानस के साथ साथ सार्वजनिक और निजी संस्थाओं के लोगों को इसकी महत्ता बताई। इस दौरान सीडीओ एकता सिंह ने कहा कि लोग आसानी से अपने डेटा नही बताते उन्हें लगता है कि इनका दुरुपयोग होगा।सीडीओ ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा जो भी जानकारी सर्वे टीम को बताई जाएगी वह पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

इस जानकारी का उपयोग केवल शासकीय कार्यों के लिए देश और प्रदेश सरकार की नीतियां बनाने में किया जाता है। सीडीओ ने अपील की कि सर्वे टीम के साथ समन्वय बनाकर लोग डेटा उपलब्ध कराएं।जिससे गुणवत्तापूर्ण और वास्तविक आंकड़े मिल सकें और देश व प्रदेश की तरक्की के लिए योजनाएं बनाई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button