उत्तर प्रदेशमहोबा

जिला स्तरीय लोकनृत्य, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया हुनर

जन एक्सप्रेस महोबा। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय लोकनृत्य, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा में किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

पोस्टर प्रतियोगिता में पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा की कक्षा 10 की छात्रा इकरा ने प्रथम व पंडित दीनदयाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय कनकुआ के छात्र नितेश ने द्वितीय तथा इसी विद्यालय के बबलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक विद्यालय कनकुआ की छात्रा चांदनी ने प्रथम एवं इसी विद्यालय की सविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने उपहार देकर पुरस्कृत किया एवं बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

 

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका नीलम सोनी, हर कुंवर, शबाना सिद्दीकी, आसाराम, राम प्यारी, रश्मि श्रीवास्तव, नीरज प्रभा निगम आदि ने निभाई। इस मौके पर शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष रंजन धुरिया ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button