शंकराचार्य गेट पर लगा भारत नेपाल के दोस्ती का प्रतीक चिह्न

पूर्वी चंपारण ।जिले के प्रमुख सीमाई शहर रक्सौल और नेपाल के वीरगंज शहर के प्रवेश द्धार पर बने सुप्रसिद्ध शंकराचार्य गेट के समीप भारत नेपाल के अटूट दोस्ती का प्रतीक चिह्र लगाया गया है।वीरगंज महा नगर पालिका के सौजन्य से लगाये गये यह प्रतीक चिह्र बरबस लोगो को आकर्षित कर रहा है।इस प्रतीक चिह्र में दोनो देश के हाथों पर भारत और नेपाल का झंडा भी लगाया गया है। जो इन देशों के अटूट सबंधो को दर्शा रहा है।
इस प्रतीक चिह्र को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। पर्यटक यहां रूककर शेल्फी लेते दिख रहे है। वही सीमा क्षेत्र के लोग इसकी सराहना भी कर रहे हैं।
वीरगंज महा नगर पालिका के मेयर राजेश मान सिंह ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल भारत के बीच मैत्री और सौहार्दपूर्ण संबंध है।इसी संदेश को देने के लिए दोस्ती का हाथ स्थापित किया गया है, ताकि, नेपाल और भारत के लोग सीमा क्षेत्र से गुजरते समय इस देख प्रेरित हो।
उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत मैत्री पुल से ले कर शंकराचार्य गेट तक सौंदर्यीकरण किया जाए और इसे आकर्षक और दर्शनीय बनाया जाए,ताकि, दोनो देशों के अलावें विदेशी पर्यटक भी इस खुली सीमा को देख कर प्रेरणा लें और पूरी दुनियां में अटूट दोस्ती का संदेश जाए।