सैदपुर गड़ऊर पुलिया से चार चोर दबोचे गए, जनरेटर समेत चोरी का सामान बरामद

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:जौनपुर थाना सरायख्वाजा पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक जनरेटर, चार फरमा और दो हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सैदपुर गड़ऊर पुलिया के पास घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 724/25 एवं 736/25 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान *क्रान्ति बीर गौतम निवासी कुत्तूपुर, प्रद्युम्न कुमार गौतम निवासी नेवादा ईश्वरी सिंह, आर्यन सोनकर एवं आशीष सोनकर निवासी खानपुर अकबर थाना सरायख्वाजा* जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे। बरामद सामान के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विवेकानन्द सिंह, उप निरीक्षक बृजेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।






