उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

महराजगंज में गोवंश की मौत पर जिलाधिकारी सख्त: सचिव निलंबित, प्रधान पर नोटिस जारी

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: जनपद के मदनपुरा ग्रामपंचायत स्थित गोवंश आश्रय स्थल में लापरवाही और अव्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। आश्रय स्थल पर गोवंश की मौत के मामले में महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिलाधिकारी को जैसे ही गोवंश की मौत की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल एसडीएम निचलौल और बीडीओ मिठौरा को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया। जांच टीम के स्थलीय निरीक्षण में अव्यवस्था और लापरवाही की पुष्टि हुई। जिसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव कौशलेंद्र कुशवाहा और ग्राम प्रधान कृष्णमुरारी की जिम्मेदारी तय हुई।
जांच में पाया गया कि आश्रय स्थल की साफ-सफाई, चारे-पानी की व्यवस्था और बीमार गोवंश की देखरेख में गंभीर शिथिलता बरती गई थी। इसी के चलते जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को कार्रवाई करने कानिर्देश दिया। डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से सचिव कौशलेंद्र कुशवाहा को निलंबित कर दिया, जबकि ग्राम प्रधान कृष्णमुरारी को पंचायत राज अधिनियम की धारा 95(1)(जी) के तहत नोटिस जारी कर तीन दिन में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी शी शर्मा ने स्पष्ट कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यदि आगे भी किसी प्रकार की चूक सामने आई तो जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की तत्परता की सराहना करते हुए आश्रय स्थल की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य आश्रय स्थलों पर भी सतर्कता का माहौल बन गया है, और प्रशासनिक हलकों में खलबली भी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button