मनोनीत हुए पार्टी के पदाधिकारियों का क्षेत्रीय विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
सूरतगंज-बाराबंकी। रामनगर विधानसभा के सूरतगंज में राठौर प्रतिष्ठान पर शनिवार को दो दिन पूर्व मनोनीत हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवई व क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आगामी चुनाव 2024 को लेकर बैठक की गई। जिसमें विधायक किदवाई ने कहा कि आगामी चुनाव में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एक साथ मिलकर सगंठन की शक्ति बन जाए।
विधानसभा क्षेत्र का कोई ऐसा गांव और कोई ऐसा घर न बचे जहां सपा के सिपाही न पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में सपा सरकार बनाने पर पूरी ताक़त झोंक देने की जरूरत है। जिसके बाद विधायक किदवाई ने नारायण दास की तपोस्थली हेतमापुर क्षेत्र में निर्माण हो रही पुलिया व पर्वतपुर तटबंध पर बन रहे रैंप के कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लल्लन वर्मा, जिला सचिव अमित सिंह राठौर, राम धीराज सिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य बलराज सिंह बल्लू, सूरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान, डॉक्टर सत्यवान वर्मा, शिव कैलाश वर्मा, देशराज वर्मा, बांकेलाल, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, अन्नू सिंह बसौली, पारुल सिंह, पप्पू सिंह, रंजीत सिंह, शेखर पाल सैकड़ों सपा कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।






