गांव गिजरोली में हुआ भव्य डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा रहे मुख्य अतिथि, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस हाथरस:हाथरस के गांव गिजरोली में शनिवार की रात एक भव्य डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न सिर्फ खेल प्रेमियों को उत्साहित किया बल्कि गांव के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा आमंत्रित रहे, जिनका ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. विकास शर्मा ने कहा: आज की व्यस्त जीवनशैली में हमें कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए निकालना चाहिए। इस तरह के आयोजन न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।”उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से किया जाना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक माहौल और सहयोग की भावना बनी रहे।कार्यक्रम में विष्णु बघेल, शरद उपाध्याय, नरेश दिवाकर, देवा कश्यप, कन्हैया लाल शर्मा, दिगंबर बघेल, संजू बाबा, रजत अग्रवाल, हरपाल कुशवाहा, भारत उपाध्याय और विनोद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने कबड्डी मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।






