देश

हर व्यक्ति को मजबूती मिलेगी तो देश-प्रदेश की तरक्की होगी: सुरेंद्र पंवार

सोनीपत । विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि राजनेता को हर जरूरतमंद का सबसे ज्यादा ध्यान रखना है। हर व्यक्ति को मजबूती मिलेगी तो देश-प्रदेश की तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर व्यक्ति के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाती है। यह भी सुनिश्चित करे कि योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिले। वे मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के अंतिम दिन शिरकत करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान विधायक सुरेंद्र पंवार ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह, सम्मेलन के आयोजक राहुल कारार प्रधान से मुलाकात की। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि हमें राजनीति सिखाती है कि प्रत्येक राजनेता को जातिवाद, भ्रष्टाचार, अपराध से हटकर समाज के प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करनी है। यही सब कुछ हमें बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान सिखाता है। प्रत्येक जरूरमंद को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार व अन्य सहायता करनी है।

सम्मेलन के अंतिम दिन काम और जीवन में सामंजस्य, निर्वाचन क्षेत्र के विकास की कला, लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, बेहतर समाज के लिए अधिकारियों और नेताओं के बीच तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। देवतुल्य क्षेत्रवासियों के विकास के लिए सभी दलों के नेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button