
जन एक्सप्रेस /जसपुर :- ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.88 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, चौकी बाजार पुलिस टीम कलियांवाला से तहसील रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके06एए-1970 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक सवार के पास से 7.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से शहजाद हुसैन (30) पुत्र सफीक अहमद निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान थाना जसपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली जसपुर में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ कर नशे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।






