पालीवाल पेट्स क्लीनिक द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस, किया शिक्षकों का सम्मान

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर के प्रतिष्ठित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेंटर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान केक काटकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों का सम्मान किया गया।
गुरूर्ब्रह्मा:गुरूर्विष्णु: गुरूर्देव महेश्वरा की परिकल्पना के साथ क्लीनिक के ख्यातिप्राप्त पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने शिक्षकों का स्थान सबसे सर्वोपरि बताते हुए राष्ट्र की उन्नति में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण कहा। उन्होंने कहा कि सही मायने में शिक्षक ही समाज और राष्ट्र का वास्तविक शिल्पकार है।इसी कड़ी में केक कटवा कर महान शिक्षाविद, दार्शनिक और देश के दूसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सह आचार्य द्वय डॉ नितेश अग्निहोत्री व शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी,पूर्व एआरपी पंकज सिंह, शिक्षक राहुल राज मिश्र और राजेश चौबे को सम्मानित किया गया।अंत में डाक्टर पालीवाल व कृष्णा प्रजापति द्वारा आगंतुक शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।






