उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजी ‘शिक्षक की पाती

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को जौनपुर इकाई के सभी 23 घटक संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ‘शिक्षक की पाती’ पोस्टकार्ड के माध्यम से कलेक्ट्रेट स्थित डाकघर से भेजी गई।

इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है।

महासंघ के पदाधिकारियों ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में अटेवा मंडलिक मंत्री संदीप चौधरी, अटेवा जिला मंत्री इंदु प्रकाश यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री सत्य प्रकाश मिश्र, पीएसपीएसए प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, यूटा प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह, यूटा जिला महामंत्री राजकुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनोद गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह, टीएससीटी जिला संयोजक अरविंद यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सिंह सोमवंशी सहित विभिन्न घटक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button