बिहार

BJP के आरोप पर बोले Tejashwi Yadav, वे लोग अफवाह फैलाने में माहिर

बिहार- राजनीतिक हलचल जबरदस्त तरीके से जारी है। तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर चार्जशीट के बाद भाजपा प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को भाजपा ने विधानसभा मार्च आयोजन किया था। हालांकि इस आयोजन में जबरदस्त तरीके से पुलिस की ओर से लाठी चलाई गई। इसके बाद भाजपा का दावा है कि उसके कार्यकर्ता की मौत हो गई है। भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साध रही है। इसके पीछे तेजस्वी यादव ने भाजपा के दावे को पूरी तरीके से खारिज कर दिया और साफ तौर पर कहा कि नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए।

तेजस्वी यादव का आरोप
भाजपा के आरोप पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा के लोग अफवाह फैलाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का आरोप लगाया जाए तो क्या प्रधानमंत्री पर भी किसान आंदोलन में हुई किसानों की मौतों का आरोप लगेगा? विपक्ष ने तो कभी उनपर ऐसा आरोप नहीं लगाया। राजद नेता ने कहा कि इस तरह की राजनीति देश के लिए और बिहार के लिए सही नहीं है। किसान आंदोलन में कितने लोग मारे गए थे, लेकिन विपक्ष ने तो इस तरह का कोई सवाल नहीं उठाया। इन्होंने सदन चलने नहीं दिया।उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी चीजें स्पष्ट कर दी हैं और मृतक के साथ रहे लोगों ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है, इसलिए इस पर कहने को कुछ नहीं है।

4 सदस्यीय जांच कमेटी
फिलहाल राजनीति के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर एक जांच कमेटी बना दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुलिस लाठी चार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बर्बरता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैया की घोर निंदा की है। पुलिस द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button