उत्तराखंडदेहरादून

केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए सख्त नियम लागू

50 से अधिक मौतों के बाद हरकत में आया DGCA, नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी

जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखंड) : केदारनाथ में हाल ही में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं और 50 से अधिक मौतों के बाद आखिरकार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बड़ा कदम उठाया है। अब से हेली सेवाएं केवल साफ मौसम में ही संचालित की जाएंगी। इसके लिए नियंत्रण व्यवस्था को और कड़ा करते हुए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें DGCA, उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) और मौसम विभाग के अधिकारी 24×7 तैनात रहेंगे।

अनुभवी पायलट ही करेंगे उड़ान संचालन
DGCA के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब केवल अनुभवी और प्रशिक्षित पायलटों को ही केदारनाथ रूट पर उड़ान भरने की अनुमति होगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

IRCTC से बुकिंग वालों को दी जाएगी प्राथमिकता
नए नियमों के तहत IRCTC के माध्यम से बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे अनाधिकृत या निजी स्तर पर होने वाली बुकिंग पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

15 और 16 जून को सेवाएं रही बंद, मंगलवार से फिर बहाल
बीते रविवार को केदारनाथ में हुई हेली दुर्घटना के बाद DGCA ने 15 और 16 जून को हेली सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। अब मंगलवार से सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी, लेकिन नए नियमों के तहत ही संचालन होगा।

हेलीकॉप्टर सेवा का नया चेहरा: सुरक्षा और पारदर्शिता
इन सख्त कदमों से न केवल हेली सेवा की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, बल्कि श्रद्धालुओं की जान-माल की सुरक्षा भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। आने वाले दिनों में इस मॉडल को चारधाम यात्रा की अन्य सेवाओं में भी लागू किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button