उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करते पुलिस अधिकारी

जिला संवाददाता – छोटू पुरोहित

जन एक्सप्रेस / हाथरस: हाथरस में मिशन शक्ति अभियान के तहत आकाश इंस्टीट्यूट में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और उनके कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सीओ सिटी हिमांशु माथुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के जरिए ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर ठगी से बचने, संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button