उत्तराखंडविकासनगर

विकासनगर में तारों और दीवार के सहारे लटका टूटा बिजली पोल

जिला संवाददाता- महेश रावत

जन एक्सप्रेस/ विकासनगर: उत्तराखंड के विकासनगर में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 9 में ITI कॉलेज के बगल वाली सड़क पर संतोषी माता ग्राउंड के पास भारी-भरकम बिजली का पोल पिछले 5 दिनों से टूटा हुआ है। पोल जमीन से पूरी तरह अलग हो चुका है और चालू बिजली लाइन वाला यह खंभा फिलहाल कुछ तारों और पास की दीवार के सहारे लटका हुआ है। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी और मुख्य सड़क पर इस तरह टूटा बिजली पोल कई दिनों से लटका हुआ है। बारिश, तेज हवा या किसी तरह के झटके से पोल गिरने अथवा तारों से करंट फैलने की आशंका बनी हुई है। मामले को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पोल को तत्काल हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है।

वहीं, विद्युत विभाग विकासनगर के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने मामले की जानकारी होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोल पर लटक रही तारों को जल्द ठीक कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button