दिल्ली/एनसीआर

आतंकवाद मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता है। उन्होंने इंटरपोल और इसके सदस्यों से आह्वान किया कि वे सीमा से परे सहयोग के लिए हाथ मिलाएं ताकि सीमा पार आतंकवाद को हराया जा सके। इंटरपोल महासभा के 90वें सत्र को समापन दिवस पर संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आपराधिक गिरोह गठजोड़ करके काम कर रहे हैं और वैश्विक पुलिस और खुफिया एजेंसियों को मिलकर काम करना चाहिए।
इंटरपोल महासभा में 164 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघनकर्ता है… अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद, छोटे आतंकवाद और बड़े आतंकवाद की बात साथ-साथ नहीं हो सकती।’’ उल्लेखनीय है कि इंटरपोल महासभा के सत्र का आयोजन नयी दिल्ली में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। शाह ने कहा कि अपराध की मौजूदा घटनाएं ‘सीमा विहीन’ हैं और इंटरपोल के सभी सदस्यों को इस चुनौती से निपटने के लिए साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों से निपटने में वैश्विक पुलिस संगठन (इंटरपोल) की भूमिका ‘बहुत अहम’ है। गृहमंत्री ने कहा कि सीमा पार के आतंकवाद से निपटने के लिए सीमा से परे जाकर सहयोग बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद, छोटे आतंकवाद और बड़े आतंकवाद की बात साथ साथ नहीं हो सकती।

ऑनलाइन माध्यम से लोगों को कट्टरपंथी बनाने के मुद्दे पर शाह ने कहा कि इसे राजनीतिक समस्या नहीं करार दिया जा सकता क्योंकि उस स्थिति में इसके खिलाफ लड़ाई आधे-अधूरे मन से होगी। शाह ने कहा कि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी की सरकार पुलिस को सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने की कोशिश रही है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button