उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या या हत्या?

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव बैदा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के ही निवासी शिव कुमार राजभर, पुत्र अशोक बाबा, का शव उनके घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

शव को देखने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के भाई और अन्य परिजनों का कहना है कि शिव कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ था। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

कुछ ग्रामीणों ने भी बताया कि रात में कुछ संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई थीं, लेकिन स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस कर रही है जांच

जलालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है और यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button