अयोध्या

देश का संविधान सबसे ऊपर है : भाजपा

Listen to this article

अयोध्या। मानहानि के मामले में कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता भी चली गयी। इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने चार साल पहले पिछड़ा समाज के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक बातें की थीं। उन्होंने पिछड़ा समाज को चोर बताया था। उस संदर्भ में अदालत ने उन्हें जो सजा सुनाई है, हम उसका स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला यह दर्शाता है कि देश का कानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है। उसकी नजर में देश के सभी नागरिक समान हैं। अदालत का निर्णय यह भी सिद्ध करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

राहुल गांधी ने पिछड़ों के बारे में जो अनर्गल और आपत्तिजनक बातें की थीं, उसकी हम सब ने तब भी निंदा की थी, आज भी निंदा कर रहे हैं। अदालत से सजा सुनाने के बावजूद जिस तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता उन अपमानजनक बातों को सही ठहरा रहे हैं, वह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मंशा क्या है। ओबीसी समाज के बारे में उनकी सोच सबके सामने है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button