अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा 17 अप्रैल से लगातार नौ दिन होगी

भोपाल । अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 से 26 अप्रैल तक किया जा रहा है, जो राज्य के भोपाल समेत अन्य नौ जिलों के अभ्यर्थियों के लिए है। अग्निवीर भर्ती के लिए निर्धारित तिथियों में सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के अंतर्गत मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ईडीसीआईएल द्वारा भोपाल में तीन केन्द्रों पर आयोजित है।
इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। जिन केंद्रों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है उनमें आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड ट्रिनिटी एक श्री जयराम एजुकेशन सोसायटी कोकता बायपास रोड, रायसेन रोड, भोपाल, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड ट्रिनिटी दो हेडवे-2 कोकता बायपास रोड, रायसेन रोड, भोपाल, तीन, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड विलेज आदमपुर रायसेन रोड, भोपाल हैं।
अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र का पता और परीक्षा का समय एडमिट कार्ड पर चिह्नित है। सभी अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ परीक्षा केन्द्र पर साथ लाना अनिवार्य होगा।






