पति ने पत्नी के सर पर लोहे की राड मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा

हमीरपुर, जन एक्स्प्रेस। गुस्से में आकर एक पति ने लोहे की राड सर पर मारकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद खुद पति ने ही अफनी पत्नी के घर वालों को फोन पर वारदात की जानकारी दी। पूरा मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गाँव का है। वारदात की जानकारी के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची,तो देखा कि मुइनुद्दीन पुत्र फखरुद्दीन कमहरिया ने अपनी 27 साल की पत्नी रोशनी को घर के अंदर बंद कर रखा था। जिसके बाद परिवार वालों की मदद से घर का ताला तुड़वाकर जब अन्दर देखा गया तो, रोशनी की मौत हो चुकी थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति मुइनुद्दीन ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसका कत्ल कर दिया था। वही फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुँच कर वारदात के सबूत जुटाये, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुंछतांछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतिका के परिवार वालों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जायगी। फिलहाल कत्ल की वजह अभी सामने नहीं आयी है।






