दरोगा ने युवक पर दिखाई वर्दी की हनक, गाली-गलौज कर बेइज्जत करने का आरोप
थाने आए फरियादियों से आए दिन अमर्यादित टिप्पणी करते है दरोगा, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

जन एक्सप्रेस/महोबा।(अंजली धाकड़)पनवाड़ी, कोतवाली में तैनात एक दरोगा को अपनी वर्दी की हनक इस तरह सवार है कि साहब! आए दिन किसी न किसी ग्रामीण से अभद्रता करते रहते हैं। ताजा मामला सोमवार को सामने आया जब एक युवक ने दरोगा द्वारा उसके साथ की गई अभद्रता के बारे में मीडिया को बताया। कोतवाली पनवाड़ी अंतर्गत मैन तिगैला राठ रोड में अपना बस बुकिंग काउंटर संचालित करने वाले गरीब युवक शान मोहम्मद नें बताया कि रविवार शाम उसका एक पास के युवक से ही मामूली विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा समझा-बूझाकर मामला शांत करवा दिया गया था।
परंतु विवाद करने वाला युवक कुछ देर बाद कोतवाली में उसके विरुद्ध तहरीर दे आया। उक्त युवक नें आगे बताया कि रात में थाने से फोन आया तो मैंने कहा कि सर में सुबह आ जाऊंगा, मेरे बच्चे की तबीयत खराब है, इसलिए अस्पताल आया हूं..आरोप है कि सुबह जैसे ही इस संपूर्ण मामले की जानकारी कोतवाली पनवाड़ी में तैनात दरोगा को लगी तो वह तुरंत युवक के काउंटर पर जा पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की। दरोगा द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से आहत युवक ने उच्च अधिकारियों से उक्त दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।*साथ ही पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है






