उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
नवागत जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौराहे पर ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि प्रजापति को जिले की कमान सौंपे जाने से जहां कार्यकर्ताओं में पार्टी के भीतर वास्तविक लोकतंत्र के पालन को लेकर विश्वास और उत्साह बढ़ा है, वहीं जनाधार में भी तेजी से बढ़त होनी तय है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, विशाल गौतम,रवीकांत विश्वकर्मा, शशांक तिवारी, प्रधान संतलाल सोनी,बंश बहादुर पाल,बसन्तलाल मौर्या,बसंत मिश्रा,अंगद तिवारी,खुशीराम मिश्रा आदि रहे।






