दिल्ली/एनसीआर

कांग्रेस, चीन, और न्यूज क्लिक राष्ट्रविरोधी गर्भनाल से जुड़े हुए हैं: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली । केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक राष्ट्रविरोधी गर्भनाल से जुड़े हुए हैं। राहुल गांधी की नफरत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान के साथ खड़े हैं।

सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि न्यूज क्लिक चाइना के नैरेटिव को बनाने में लगा हुआ है और इसके समर्थन में कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है। न्यूज क्लिक फ्री न्यूज के नाम पर फेक न्यूज बांटने का काम कर रही है। देश में झूठ फैलाने का काम कर रही थी, इसको चीन सहित कई माओवादी संगठन से फंडिंग मिल रही थी। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि पार्टी को देश को बताना चाहिए कि न्यूज क्लिक जैसे मीडिया संस्थान से जुड़ने की क्या मंशा थी, क्यों वे टुकड़े- टुकड़े गैंग के साथ खड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि साल 2021 में केन्द्र सरकार ने न्यूज क्लिक को बेनक़ाब किया कि कैसे विदेशी दुष्प्रचार भारत के ख़िलाफ़ है। भारत विरोधी इस अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए। चीनी कंपनियां मुगल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि न्यूज क्लिक जैसे मंचों और संयुक्त रूप से संचालित होने वाले अन्य मंचों पर वो ही नैरेटिव दोहराई जाती है, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशी मंचों पर बोलते हैं, मसलन लोकतंत्र खतरे में है, न्यायपालिका से समझौता किया गया है, ईवीएम से समझौता किया गया है। यह बिल्कुल वही कहानी है, जो ये मंच सामने रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button