:जौनपुरउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार
जौनपुर केराकत थानागद्दी चौकी का सिपाही ने मांगी 50 हज़ार की रिश्वत
जन एक्सप्रेस का खबर का हुआ फिर एक बार असर एसपी ने किया सिपाही को सस्पेंड

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : केराकत थानागद्दी चौकी क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता हुआ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव की एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि चौकी पर तैनात सिपाही वसीम खान ने उसके जमीन विवाद को सुलझाने के एवज में ₹50,000 की रिश्वत की मांग की थी। महिला के अनुसार, उसने पहले ₹8,000 नकद और फिर ₹2,000 ऑनलाइन सिपाही को ट्रांसफर किए।






