दिल्ली/एनसीआर

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का

जन एक्सप्रेस/एजेंसी 

नई दिल्ली । वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है।

सेंसेक्स अभी 181.59 अंक यानी 0.27 फीसदी लुढ़ककर 66,085.23 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सजेंच (एनएसई) का निफ्टी भी 36.30 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 19,623.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर में गिरावट है, जबकि 13 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। आज के कारोबार में अधिकांश इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं। निफ्टी पर सिर्फ एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा इंडेक्स लाल निशान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button