:जौनपुरउत्तर प्रदेश

गांव की बहू मुंबई में बनी नगर सेवक भाजपा से लड़ा था चुनाव गांव में खुशी का माहौल

जन एक्सप्रेस /खुटहन (जौनपुर)गांव की बहू मुंबई के उल्हासनगर सीट से नगर सेवक के चुनाव में जीत की खबर आते ही पूरे गांव में खुशी छा गई। लोग आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई।अकबरपुर गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र सुधीर सिंह वर्षों से मुंबई के उल्हासनगर में रह कर ब्यवसाय करते हैं। इनकी पत्नी सुचित्रा सिंह समाजसेविका के रूप में क्षेत्र में लोगों के दुख दर्द में सहयोग किया करती है। इस वर्ष पहली बार उन्होंने नगर सेवक पद पर चुनाव लड़ने का मन बनाया। उनकी कार्यकुशलता के नाते भाजपा ने उन्हें अपना सेंबल प्रदान कर दिया। उन्होंने अपने विपक्षी को 350 वोटों से पराजित कर पहली बार नगर सेवक बन गई। जीत की खबर मिलते ही उनके घर बेचन पाण्डेय,बंश बहादुर पाल, श्रीकृष्ण पाण्डेय अन्नू दूबे,गोलू सिंह,सिब्लू सिंह आदि ने पहुंच खुशी जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button