दिल्ली/एनसीआर

पुतिन से होने वाली मुलाकात पर है दुनिया की नजर

Listen to this article

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न अब से कुछ समय पहले रूस की राजधानी मास्को के लिए रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान में सवार होने का फोटो एक्स हैंडल पर जारी किया है।

विशेष विमान शाम 5:20 बजे मास्को के वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।

प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वह आज और कल मास्को में रहेंगे। दोनों नेता भारत-रूस के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण शृंखला की समीक्षा और पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में साझा की गई जानकारी के अनुसार, इसके बाद, प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया जाएंगे। वो 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया रहेंगे। यह 41 वर्ष में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रूस में मास्को के साथ वियना में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे। रूस में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। खासतौर पर रक्षा सौदे पर दुनिया की नजर रहेगी। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी रूस जा रहे हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर चीन और पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की नजर है। यह भी महत्वपूर्ण है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी मास्को जा रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मास्को की बेहद अहम यात्रा को लेकर उत्सुक है। रूस इस यात्रा को आपसी संबंधों के लिए अति महत्वपूर्ण मानता है। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान शाम 5:20 बजे वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक उनकी पुतिन के साथ बैठक होगी। इस मौके पर दोनों नेता रात्रिभोज में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई को भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। साथ ही अन्य बैठकें भी होंगी। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी मास्को से ऑस्ट्रिया रवाना होंगे। वह 10 जुलाई तक ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button