अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

फांसी लगाने से पहले हुआ था विवाद, जिसमें प्रेमी ने काटे थे जेल के चक्कर

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/विवेक शुक्ला

 रामनगर-बाराबंकी। शादीशुदा युवक के प्रेम में युवती ने अपने प्रेमी के साथ फांसी के फंदे में झूलकर जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

थाना रामनगर के साधारणपुर( सधन्नापुर) निवासी 18 वर्षीय युवती शालिनी पुत्र श्रीराम का गांव के ही स्वजातीय विवाहित युवक शिवम (मंगल) पुत्र रामआसरे उम्र 25 वर्ष के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में कई बार दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ जिसके चलते युवक को पाँच महीने पूर्व जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद भी दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। यह बात ग्रामीणों ने बताई। बृहस्पतिवार कि दोपहर करीब दोनों प्रेमी युगल अपने घर से अचानक गायब हो गए जिसके चलते दोनों परिवारों में अफरा तफरी मच गई, दोनों की काफी खोजबीन की गई पर दोनों मिले नहीं। शुक्रवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटके लिपटे मिले।

दोनों के शव पेड़ से लटका देख गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रामनगर थाना प्रभारी सुरेश पांडेय ने पहुंचकर घटना से अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिसपर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर हर्षित चौहान और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से गहनता से छानबीन की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button