विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी
जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा निर्देश, फर्जी एजेंटों को नहीं मिलेगी कोई राहत

जन एक्सप्रेस लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे फर्जी एजेंटों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों का पूरा पैसा हर हाल में वापस कराया जाए।कड़ी ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लगभग 250 लोगों ने अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
हर पीड़ित को मिलेगा न्याय, घबराने की जरूरत नहीं: सीएम योगी
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा—“घबराएं नहीं, हर समस्या का प्रभावी और समयबद्ध निराकरण कराया जाएगा।”उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर कसा शिकंजामुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंट युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए किफर्जी एजेंटों की पहचान कर सूची तैयार की जाएउनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होपीड़ितों से ठगे गए पैसे की पूरी वसूली कराई जाएसुशासन और जनसुनवाई की मिसाल बना जनता दर्शन।






