शाहगंज: नशीला पाउडर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 250 ग्राम पाउडर बरामद किया
तीनों के पास से 250 ग्राम पाउडर बरामद

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर नगर के रोडवेज रेलवे क्रासिंग के समीप पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले तलाशी लिया गया।तो तीनों के पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ। तीनों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।
नगर के रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर जनपद मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गलीमतनगर शाहपुर मन्झौरा निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र नन्नू अली व मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रामराज के इब्राहिमपुर निवासी मुस्तकीम पुत्र यामिन व सलमान पुत्र सराफत की तलाशी लेने पर तीनों के पास से लगभग 250 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर तीनों के विरूद्ध धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। ये सभी जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं जो यात्रियों को अपना शिकार बना कर सामान लूट कर फरार हो जातें हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद कुमार उपनिरीक्षक अरविंद सिंह,का ज्ञान प्रकाश, अमरनाथ यादव, अमन यादव, धमेंद्र सिंह,शशि चौहान मौजूद रहे।






