दिल्ली/एनसीआर
तलवार और सूरज को चुनाव चिह्न के रूप में अपनी पंसद बताया
नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ ने अपने पंसद के तीन चुनाव चिह्नों की सूची मंगलवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) को सौंपी। आयोग ने चुनाव चिह्न के लिए पार्टी द्वारा शुरुआत में सौंपी गई सूची को खारिज कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि शिंदे ने जो तीन चिह्न सौंपे हैं, वे हैं-पीपल का वृक्ष, तलवार और सूरज। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को शिवसेना के दोनों खेमों- उद्धव ठाकरे के नेतृव वाले धड़े और शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े- को तीन नवंबर को अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया था।






