उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 39 सदस्यीय जत्थे को रवाना किया

सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी दीपक मीणा आदि ने तीर्थ यात्रियों को दिया शुभकामनाएं

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कई जनप्रतिनिधियों के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जत्थे में दो लाइजनिंग अधिकारी सहित कुल 39 लोग शामिल हैं। पहले यात्री दल के लिए कुछ 46 यात्रियों का पंजीयन किया गया था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से कई यात्री इस जत्थे में जाने की अनुमति नही मिल सकी । कैलाश यात्रा को रवाना करने अवसर पर विशेष शैव आराधना में प्रयोग होने वाले वाद यंत्रों डमरू, तुरही, मृदंग ढोलक आदि की नाद से उल्लास पूर्ण संगीत का विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया, जिससे सभी यात्री बहुत आनंदित हुए।

इससे पहले सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी दीपक मीणा आदि ने सभी कैलाश यात्रियों को पवित्र कैलाश यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वे मोदी सरकार को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को कैलाश मानसरोवर यात्रियों को भेजने का दायित्व सौंपा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और गौरव का पल है कि पांच साल बाद यात्रियों को गाजियाबाद से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भेजा जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन विरासत को बचाने और संरक्षित रखने के लिए उल्लेखनीय कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भगवान भोले से प्रार्थना करते हैं कि जिस भी मनोकामना से तीर्थयात्री उनके दरबार में जा रहे हैं, उन सबकी मनोकामना पूर्ण हो और उनकी यात्रा शुभ एवं मंगलमय हो।
गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने तीर्थ यात्रियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगल में यात्रा की कामना की। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में कैलाश मान सरोवर भवन स्थित है। यहां से इस साल व आने वाले वर्षों में कैलाश यात्रियों को रवाना किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी यात्रियों को अपनी शुभकामनाएं दीं ।

इस अवसर संस्कृत एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक संजय सिंह, काशी धाम मंदिर न्यास के सीईओ विश्व भूषण, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक सान्या छाबड़ा, गाजियाबाद जिलाधिकारी दीपक मीणा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल सहित तमाम गणमान्य।सहित राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button