उत्तर प्रदेशहादसा

ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचला,मौत…

अल्मोड़ा: नगर के जाखन देवी में सीवर लाइन के कार्य में लगे एक ट्रैक्टर ने एक बाइक चालक को टक्कर मारकर कुचल दिया। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

गुरुवार को हवालबाग विकास खंड के बिमोला गांव निवासी पूर्व प्रधान हरीश सिंह बिष्ट (45) उर्फ शंकर अपनी बुलेट बाइक अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह जाखनदेवी के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार सीवर लाइन के निर्माण में लगे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए।
इसी बीच ट्रैक्टर उनके ऊपर चढ़ गया और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। आनन फानन में आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक ने बताया कि घायल व्यक्ति के पेट और चेस्ट में गंभीर चोट थी।

अस्पताल पहुंचने के कुछ मिनट बाद ही घायल ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी, दस वर्ष के एक बेटे और सात वर्ष की बेटी के साथ गांव में रहता था। गुरुवार को वह किसी काम से अल्मोड़ा आ रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मख हुआ है। इधर निजी कंपनी का ट्रैक्टर चला रहा चालक और ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button