उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर रामपुर में दर्दनाक हादसा — ट्रक में सोए ड्राइवर की संदिग्ध मौत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बागल प्रसाद फिलिंग स्टेशन पर रविवार की रात एक ट्रक चालक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार यादव (45 वर्ष), निवासी रायबरेली के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक संख्या UP 33 AT 8592 में गिट्टी लदी थी। ड्राइवर रविवारदेर रात ट्रक लेकर फिलिंग स्टेशन पहुंचा और वहीं ट्रक में सो गया।
सुबह जब वह देर तक नहीं जागा तो लोगों ने जाकर देखा — राजेंद्र मृतक पड़ा था। सूचना पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस को मृतक के पास से एक बैग, लगभग दो हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और कुछ दवाइयां मिलीं।
प्रारंभिक जांच में सर मे हल्की चोट के निशान मिले। पुलिस का अनुमान है कि ड्राइवर की मौत हार्ट अटैक या बीमारी के चलते नींद में ही हुई होगी।
हालांकि, असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button