बाराबंकी

राष्ट्र प्रेम के प्रति लोगों को आकर्षित करता है तिरंगा : रमापति राम

बाराबंकी : भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय डाक बंगले से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित हुए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा राष्ट्रप्रेम के प्रति लोगों को आकर्षित करता है तथा यह याद दिलाता है कि देश को आजादी दिलाने में कितने लोग शहीद हुए, तब जाकर आजादी मिली। सभी को सदैव तिरंगे के प्रति सम्मान रखना चाहिए व जाति-पाति से हटकर देश प्रेम की भावना रखनी चाहिए, जिससे भारत का नाम विश्व में गूंजता रहे।

पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद लोगों के अंदर देश के प्रति प्रेम को बढ़ाना है । तिरंगा यात्रा स्थानीय डाक बंगले से होते हुए पैदल चलकर रामनगर कस्बे का भ्रमण करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई ।यात्रा में पूर्व अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला ,इंद्रमणि उपाध्याय श्याम, प्रफुल्ल तिवारी, अनुराग शुक्ला, सुधाकर सोनी, उमेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष महादेव शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सिरौली गौसपुर संतोष पांडेय, सूरतगंज सुशील वर्मा सहित कस्बा के तमाम नौजवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button